आरोपउत्तराखंडउत्पीड़नगढ़वालपुलिस
Trending

युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, नाबालिग से मिलने गया था घर

18 वर्षीय केतन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों पर लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप; एक अन्य युवक घायल

टिहरी जनपद के प्रतापनगर ब्लॉक से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओण पट्टी के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय केतन लाल की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केतन लाल एक नाबालिग लड़की से मिलने उसके घर गया था। बताया जा रहा है कि लड़की द्वारा उसे घर बुलाया गया था। आरोप है कि इस दौरान घर में मौजूद परिजनों को इसकी जानकारी लग गई, जिसके बाद केतन को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।

घटना में केतन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जिला अस्पताल बौराड़ी में चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से होना चाहिए, न कि हिंसा के जरिए। एक युवा की मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button