उत्तरकाशीउत्तराखंड
Trending

चिन्यालीसौड़ के खालसी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; युवक की मौत

राणो की गाड़ के पास हुआ हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती; पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के खालसी मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राणो की गाड़ के पास एक अनियंत्रित कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे खालसी रोड पर टाटा अल्ट्रोज कार संख्या DL14 CG 3050 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मृतक युवक का शव वाहन से छिटककर करीब 150 मीटर नीचे जा गिरा।

दुर्घटना की सूचना शाम करीब 4:40 बजे आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चौकी चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राजस्व क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए चिन्यालीसौड़ मोर्चरी भेजा गया।

वहीं घायल युवक को रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मृतक की पहचान:

सूरज (24 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह, निवासी खालसी।

घायल की पहचान:

सुमन पवार (25 वर्ष), पुत्र चंद्र सिंह, निवासी न्यू खालसी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button