STFउत्तराखंडदुर्घटना
Trending

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा: बुलेरो खाई में गिरी, 11 यात्री घायल; 3 की हालत गंभीर

बाड़ेछिना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर 20-25 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, टनकपुर से जागेश्वर धाम जा रहे थे यात्री

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर बाड़ेछिना क्षेत्र के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20-25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार सभी 11 यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK 03TA 0097 में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें 7 व्यक्ति और 4 बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय बाड़ेछिना ले जाया गया। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी यात्री चंपावत जनपद के टनकपुर क्षेत्र से जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button