उत्तरकाशीउत्तराखंडपुलिस
Trending

सुक्की टॉप पर नशे में धुत चालक गिरफ्तार, 11 तीर्थयात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा था वाहन चालक

उत्तरकाशी पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर सीज कर चालक को किया गिरफ्तार, यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की कराई व्यवस्था

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित एवं सुगम संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टॉप के पास नशे की हालत में वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार शाम 7 जून 2026 को सुक्की टॉप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस टीम ने एक टेंपो ट्रैवलर (UK 08 TA 3425) को रोका। चालक की एल्कोमीटर से जांच करने पर वह शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। वाहन में मध्य प्रदेश के जबलपुर से आए 11 तीर्थयात्री सवार थे।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने चालक को तत्काल गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। रात के समय यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें सुक्की टॉप स्थित होटल में सुरक्षित ठहराया गया। साथ ही संबंधित ट्रैवल एजेंसी से समन्वय कर यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था भी कराई गई।

उत्तरकाशी पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी परिस्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button