Blogउत्तरकाशीउत्तराखंडउद्धघाटनकार्यक्रमगढ़वालशिक्षा
Trending

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का वार्षिक उत्सव संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

विधायक Sanjay Dobhal ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विकास कार्यों एवं आधारभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

उत्तरकाशी।

राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय टटाऊ, बड़कोट में शुक्रवार को सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.पी. गैरोला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Sanjay Dobhal उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजमीन पंवार, आईटीआई प्रधानाचार्य एच.पी. सेमवाल, पीटीए अध्यक्ष जगवीर जायरा, कोषाध्यक्ष सरदार सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेन्द्र जायरा, मीडिया प्रतिनिधि नमो भंडारी एवं मदन पनोली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए वर्षभर आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों की जानकारी दी।

 

समारोह में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। वहीं समाजशास्त्र विभाग की डॉ. संगीता रावत द्वारा स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह रावत की स्मृति में दी जाने वाली छात्रवृत्ति के तहत खुशबू डिमरी एवं कंचन बाला को ₹2500 की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अंजली रावत को राष्ट्रीय स्तर के आरडीसी कैंप में प्रतिभाग करने, काजल एवं अंजली को एनएसएस राष्ट्रीय शिविर में सहभागिता, आरती रावत को एनएसएस बेस्ट वॉलिंटियर अवॉर्ड तथा ऋतेश कुमार को बेस्ट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, उत्तरकाशी की लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दीं। साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक भी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं स्थानीय लोक गायक राज सावन ने अपने लोकगीतों से समां बांध दिया।

अपने संबोधन में विधायक Sanjay Dobhal ने महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button