उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालयमुनोत्री
Trending

यमुनोत्री धाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास, स्वस्थ आयु का दिया संदेश

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान योग अनुदेशक सूरज नौटियाल एवं नीलम उनियाल के मार्गदर्शन में करीब 50 लोगों ने सुबह 8:30 बजे योगाभ्यास किया।

 

कार्यक्रम में लोगों को “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के तहत नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने का संदेश दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खरसाली के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर विनोद धोनी और फार्मासिस्ट धनंजय भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यमुनोत्री जैसे पवित्र धाम में आयोजित योग कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button