मोरी में कुल्हाड़ी से हत्या का मामला: फरार हत्यारोपी सुमन चन्द्र देव गिरफ्तार
ग्राम बरी में 7 सितंबर को 38 वर्षीय करमचन्द की हुई थी हत्या, पुलिस और एसओजी की टीम ने मोरी कस्बे से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी। थाना मोरी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते 7 सितंबर 2026 को मोरी प्रखंड के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरी में 38 वर्षीय करमचन्द पुत्र ढ़टीराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।
मामले में 8 सितंबर 2026 को मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर थाना मोरी में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपी के घर, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी और फील्ड स्तर पर किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने फरार हत्यारोपी सुमन चन्द्र देव पुत्र जयचन्द, निवासी दांताधार तोक, ग्राम बरी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 20 वर्ष को 11 सितंबर 2026 को कस्बा मोरी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत, अ0उ0नि रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी रघुवीर शर्मा (एसओजी यमुनावैली), मुख्य आरक्षी राजेन्द्र, आरक्षी सत्यपाल, आरक्षी महिदेव चौहान, आरक्षी गणेश राणा, आरक्षी सुनील जयाडा (एसओजी यमुनावैली), आरक्षी पूरण सिंह और पीआरडी नरेन्


