उत्तरकाशीउत्तराखंडपुलिस
Trending

उत्तरकाशी: हर्षिल पुलिस ने 5 वर्षीय नंदनी को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा, लौटाई मुस्कान

घर से बिना बताए निकली बच्ची बगोरी हेलीपैड के पास मिली, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की परिजनों ने की सराहना

उत्तरकाशी। जनपद के हर्षिल क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार की चिंता खुशी में बदल गई।

जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को हर्षिल क्षेत्र के बगोरी गांव से 5 वर्षीय बालिका नंदनी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस सक्रिय हुई और प्रभारी निरीक्षक हर्षिल श्री प्रदीप तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बच्ची की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित खोजबीन, स्थानीय लोगों से पूछताछ और सुरागरसी करते हुए क्षेत्र में लगातार तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद बच्ची को बगोरी हेलीपैड के समीप से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बताया गया कि बच्ची रास्ता भटक जाने के कारण घर से दूर चली गई थी। पुलिस ने नन्ही नंदनी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने उत्तरकाशी पुलिस का आभार जताया।

पुलिस ने परिजनों से अपील की है कि छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button