Blog
Trending

सटुडी गांव में बंद रास्ते का ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने किया निरीक्षण, नए मार्ग निर्माण का आश्वासन

सुपिन नदी के समीप क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही आवाजाही में दिक्कत

मोरी/उत्तरकाशी, 13 सितंबर 2026। सटुडी गांव में सुपिन नदी के समीप क्षतिग्रस्त एवं बंद पड़े पैदल रास्ते की समस्या को लेकर मोरी ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा रविवार को मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सटुडी सिल्दार सिंह पंवार, सतपाल सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को बंद पड़े रास्ते की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर रास्ते की स्थिति का जायजा लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने ग्रामीणों को नया मार्ग निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही को प्राथमिकता देते हुए मार्ग निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण करने और समाधान का भरोसा देने पर ब्लॉक प्रमुख का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button