
जोरहाट, असम: भारतीय वायु सेना (IAF) का AN-32 transport aircraft शनिवार को असम के जोरहाट Air Force Station पर crash हो गया। यह हादसा aircraft की landing के दौरान हुआ, जब विमान में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में विमान दो हिस्सों में टूट गया।

इस tragic accident में भारतीय वायुसेना के पांच जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं।
वायु सेना ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उसने अपने पांच वायु योद्धाओं को खो दिया है। IAF ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे में को-पायलट घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार AN-32 aircraft एक regular sortie पर था और सुबह करीब 10 बजे जोरहाट Air Force Station पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के तुरंत बाद fire fighting team और emergency response unit ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को control किया।
IAF ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए Court of Inquiry का गठन किया है। फिलहाल technical fault, weather condition और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
AN-32 aircraft भारतीय वायुसेना के transport fleet का एक अहम हिस्सा रहा है। यह विमान सैनिकों की movement, logistics supply और remote तथा high altitude areas में operations के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
गौरतलब है कि AN-32 से जुड़े पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। जून 2019 में असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका के लिए उड़ान भरने वाला AN-32 लापता हुआ था, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी।
वहीं जुलाई 2016 में चेन्नई के तांबरम Air Force Station से पोर्ट ब्लेयर जा रहा AN-32 बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था, जिसमें सवार सभी 29 लोगों की मौत हुई थी।



