आदेशआपदाआपदाउत्तरकाशीउत्तराखंड
Trending

उत्तरकाशी के पुरोला में तूफान का कहर, आवासीय भवन की छत उड़ी; प्रशासन ने लिया संज्ञान

पुरोला में आंधी का तांडव, घर की छत उड़ी… प्रशासन पहुंचा मौके पर

उत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। ग्राम पंचायत कोरना के ठकराड़ी नामे स्थान पर आए भारी तूफान के चलते सकल दास पुत्र फुलक दास के आवासीय भवन की छत उड़ गई।

अचानक हुए नुकसान के बाद प्रभावित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन पुरोला को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार पुरोला ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की टीम द्वारा नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button