बड़कोट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेला पर्व, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रधानाचार्य शोभना थापा ने छात्राओं को पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प, विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने भी किया पौधारोपण।

बड़कोट (उत्तरकाशी)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बड़कोट में गुरुवार को उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य शोभना थापा ने हरेला पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष गीता प्रसाद गैरोला, कोषाध्यक्ष सतीश भूषण, धनवीर राणा, ललिता देवी सहित विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया।



