राहुल गांधी की रैली से पहले हुआ बड़ा हादसा।
कार्यक्रम स्थल पर लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस नेता की दर्दनाक मौत। कांग्रेस में शोक की लहर

राजधानी देहरादून में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिर गया. इस हादसे में अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल 17 जुलाई शुक्रवार को उत्तराखंड आ रहे हैं. राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रस्वाति है. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी बड़ी संख्या में छात्रों से संवाद करेंगे. आयोजन स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही थी. कार्यक्रम को लेकर क्रेन के माध्यम से वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं, लेकिन तभी कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिर गया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। अमर मेहता पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं. अमर मेहता निरंजनपुर के रहने वाले थे। जो समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं.



