उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 6.12 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मनेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाई, बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹1.80 लाख; NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी पुलिस का अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने मनेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.80 लाख बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित रावत (35 वर्ष) पुत्र रणवीर सिंह रावत, निवासी ग्राम बग्सारी धनारी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद पंवार, कांस्टेबल नीरज, सोमेश पंत तथा होमगार्ड संतोष शामिल रहे।
उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक NDPS Act के 23 मामलों में 28 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब ₹44 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस और 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। साथ ही नशे के कारोबार में संलिप्त 4 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।



