उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालपत्रकार
Trending

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पुरोला में पत्रकारों का सम्मान, ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह ने बढ़ाया हौसला

शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका और पत्रकारों के योगदान पर हुई चर्चा

पुरोला।

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागार पुरोला में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह ने क्षेत्र के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारिता के लोकतांत्रिक मूल्यों, समाज में मीडिया की भूमिका तथा जनजागरण में पत्रकारों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। अपनी लेखनी और निष्पक्ष खबरों के माध्यम से पत्रकार न केवल समाज को जागरूक करते हैं, बल्कि आमजन की समस्याओं, सुख-दुख और जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाला मीडिया देश और समाज को दिशा देने का कार्य करता है। पत्रकारों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकार अपना दिवस स्वयं मना रहे हैं, जबकि समाज और सरकार को इसे बड़े स्तर पर मनाकर जिला, तहसील और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों का मनोबल बढ़ाना चाहिए।

निशिता शाह ने कहा कि पत्रकार कई बार विपरीत परिस्थितियों और जोखिमों के बीच भी जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके योगदान और जिम्मेदारियों का सम्मान किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मोहित शाह सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button