अवैधउत्तरकाशीउत्तराखंडतस्करीपुलिस
Trending

चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.30 लाख की स्मैक के साथ 2 युवक गिरफ्तार

बड़कोट पुलिस ने राजतर-राजगढ़ी बस स्टॉप के पास चेकिंग के दौरान पकड़े तस्कर, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बड़कोट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली।

29 मई 2026 की रात्रि को राजतर-राजगढ़ी बस स्टॉप के समीप पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रवेश सिंह चौहान के कब्जे से 2.40 ग्राम तथा मक्खन सिंह के कब्जे से 2.03 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 4.43 ग्राम स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश सिंह चौहान निवासी मसरी, मोरी तथा मक्खन सिंह निवासी ग्वाल गांव, मोरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में NDPS एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button