STFउत्तरकाशीउत्तराखंड
Trending

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: 80 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, 3 घायल

गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार, SDRF-पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार (PB-01F-1733) गंगनानी क्षेत्र में हेल्कुगाड़ से करीब 200 मीटर आगे अनियंत्रित होकर लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना शुक्रवार शाम करीब 8:10 बजे की है। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

 

घायलों को तीन एम्बुलेंसों की सहायता से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को खाई से निकालकर मॉर्चरी वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

मृतकों की पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67 वर्ष) एवं दामोदर हरीराम रामटेककर (77 वर्ष), निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

घायलों में विमल कुमार प्रधान (61 वर्ष), उपासना प्रधान (54 वर्ष), निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा तथा वाहन चालक यशवीर (35 वर्ष), निवासी पंजाब शामिल हैं।

हादसे के बाद प्रशासन द्वारा मौके पर तीन एम्बुलेंस और एक मॉर्चरी वाहन तैनात किया गया था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button