
चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट के नेतृत्व में 21 मई 2026 को कोतवाली बड़कोट पुलिस द्वारा फूलचट्टी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नेपाल मूल के युवक लोकेन्द्र शाही (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 19 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ‘सोलमेट ब्लू व्हिस्की’ बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस टीम
ASI रमेश लाल आर्य
कांस्टेबल सुनीत लखेड़ा



