उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यक्रमशिक्षा

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बड़कोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

बड़कोट, 08 मई 2026।

विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान (ITI) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आईटीआई परिसर बड़कोट में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए युवाओं एवं उपस्थितजनों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

शिविर का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए युवाओं को प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में किया गया। शिविर के संयोजक श्री आशीष नौटियाल एवं सह-संयोजक डॉ. पूजा चौहान रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. लीलावती नित्वाल, डॉ. श्रीकांत चौधरी सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

शिविर में वीरा फाउंडेशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था की चिकित्सकीय टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर श्री आशीष नौटियाल, डॉ. पूजा चौहान, डॉ. लीलावती नित्वाल, डॉ. श्रीकांत चौधरी, श्री दीपेंद्र रावत सहित छात्र-छात्राओं — ज्योति, नवीन, तनिषा, हरिओम, आरती, अमिता, ऋषभ, सचिन, सुजल, राखी, अमित एवं संपन ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए संदेश दिया गया — “रक्तदान करें, जीवन बचाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button