
बड़कोट (उत्तरकाशी):
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बड़कोट में सोमवार को जनपद स्तरीय “कौशलम् एक्सपो 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास, नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने कौशल आधारित मॉडल, प्रोजेक्ट एवं गतिविधियों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के नवाचारों को उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा सराहा गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट, अजय पंवार एवं रिचा उनियाल शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्राचार्य संजीव जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज फोल्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ द्वितीय एवं राजकीय इंटर कॉलेज कामदा तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा जनपद के 8 उद्यमशील शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक अरविंद चौहान एवं सह-समन्वयक गोपाल सिंह राणा ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य बृजेश मिश्रा, टीकाराम रावत, संगीता रावत, सुषमा महर, शांति रतूड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



