उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यवाहीकुमाऊँगढ़वालदेहरादूनस्पोर्ट्स
Trending

वन क्लिक से पेंशन का भुगतान: 7.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में ₹111 करोड़ से ज्यादा राशि जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत अप्रैल माह की पेंशन जारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ‘वन क्लिक’ प्रणाली के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को अप्रैल माह की पेंशन जारी की। इस दौरान राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं के 7,56,682 लाभार्थियों के खातों में कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई।

जारी की गई पेंशन में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नियमित रूप से कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे हर साल 60 हजार से अधिक नए लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 59 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का सर्वे कर उनकी सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि 60 वर्ष पूर्ण होते ही उन्हें पेंशन का लाभ मिल सके। उन्होंने योजनाओं की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध कराने और वार्षिक आय की सीमा को व्यावहारिक बनाने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने विभाग को नवाचार अपनाने और बेहतर कार्यप्रणालियों को अन्य विभागों के साथ साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉल सेंटर के माध्यम से बुजुर्गों और पेंशनर्स से संवाद स्थापित करने की बात भी कही।

कार्यक्रम में विभागीय मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग पारदर्शिता के साथ प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button