उत्तरकाशीउत्तराखंडउद्धघाटनकार्यक्रमगढ़वालशिक्षा
Trending

आराकोट-मोरी छात्रावास में दिखी प्रतिभा की चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह चौहान ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह, अनुशासन और संस्कारों की सराहना

उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड अंतर्गत आराकोट क्षेत्र में स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास में दिनांक 29 मार्च 2026 को एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्रावास के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा लोक संस्कृति, देशभक्ति, आत्मरक्षा और अनुशासन पर आधारित रंगारंग एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्रों की प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के हृदय को गहराई से छू लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह चौहान ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इससे उनमें आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मोरी, ग्राम प्रधान मैजानी आदरणीय श्री बलबीर सिंह रावत, श्री मनमोहन सिंह राणा (स्याणा जी) ग्राम पंचायत थुनारा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए छात्रावास प्रबंधन की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button