Blog
Trending

गंभीर रूप से बीमार 15 दिन की नवजात बच्ची को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया

जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में उपचार के दौरान बिगड़ी हालत, प्रशासन की पहल से मिला एयर एंबुलेंस का सहारा

उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती एक 15 दिन की नवजात बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार नवजात बालिका अंकिता पुत्री केशव, निवासी ग्राम फिलो-विलावाड़ी, ब्लॉक चिन्यालीसौड़, टिहरी गढ़वाल को गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के चलते जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची समयपूर्व जन्मी नवजात है और उसकी हालत अत्यधिक गंभीर बनी हुई थी।

मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए हेली एंबुलेंस से रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों द्वारा जिला प्रशासन से हेली एंबुलेंस की व्यवस्था का अनुरोध किया गया।

प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। नवजात बालिका को रविवार शाम करीब 07:02 बजे जोशियाड़ा हेलीपैड से एम्स ऋषिकेश के लिए भेजा गया, जहां उसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button