बड़कोट पुलिस ने 5–6 नाली भूमि पर उगी भांग की खेती की नष्ट
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ग्राम पाली के बड़ाता तोक में कार्रवाई, ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक।

बड़कोट। ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बड़कोट पुलिस की टीम ने ग्राम पाली के बड़ाता नामक तोक में लगभग 5–6 नाली बंजर भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगी भांग को नष्ट किया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र के नेतृत्व में 21 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई।
भांग के विनष्टीकरण के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवा पीढ़ी और बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास भांग, अफीम आदि नशीले पदार्थों की अवैध खेती, कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि सामूहिक प्रयासों से समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार और अवैध खेती में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक राजेश कुमार
अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह
कांस्टेबल विपिन शर्मा
होमगार्ड सूर्यपाल सिंह
पीआरडी सायब लाल
पीआरडी कृष्णा असवाल



