Blog
Trending

पलभर में राख हुई किसान की उम्मीदें, पुरोला के कंडियाल गांव में लाल धान के तीन कुनके आग की चपेट में

किसान हरदेव सिंह कंडियाल को नुकसान, आग लगने के कारणों और क्षति के आकलन की विस्तृत जानकारी का इंतजार।

पुरोला (उत्तरकाशी)। उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विकासखंड के कंडियाल गांव में आग लगने से हरदेव सिंह कंडियाल पुत्र शैलेन्द्र सिंह के लाल धान के तीन कुनके आग की चपेट में आ गए। इस घटना में पूरे वर्षभर की मेहनत और कमाई क्षणभर में राख हो गई।

 

धान की फसल ग्रामीण किसानों की सालभर की मेहनत का परिणाम होती है। ऐसे में धान के कुनकों का आग की चपेट में आना पीड़ित परिवार के लिए बड़ा नुकसान है। घटना से परिवार को आर्थिक क्षति पहुंची है।

सालभर की मेहनत पलभर में राख, यह घटना पहाड़ के उन किसानों की पीड़ा को बयां करती है, जिनकी आजीविका खेती-किसानी पर निर्भर है।

फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के आकलन से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button