Blog
Trending

खाटल पट्टी की महापंचायत में महावीर शाह को समर्थन देने का ऐलान, 11 गांवों की एकजुटता का दावा

मफा में आयोजित महापंचायत में क्षेत्र के विकास और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लिए गए सामूहिक फैसले

पुरोला। विकासखंड क्षेत्र की पट्टी खाटल के मफा गांव में 21 अक्टूबर को आयोजित महापंचायत में महावीर शाह को समर्थन देने का ऐलान किया गया। आयोजकों के अनुसार, महापंचायत में खाटल पट्टी के 11 गांवों के ग्रामीणों ने एकजुटता जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में महावीर शाह को समर्थन देने का निर्णय लिया।

महापंचायत में ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान “जय राजा रघुनाथ, जय छलेश्वर महाराज” के जयकारों के बीच क्षेत्रीय एकता पर जोर दिया गया।

गोडर के बाद खाटल पट्टी का समर्थन

आयोजकों के अनुसार, इससे पहले पट्टी गोडर के 27 गांवों ने महावीर शाह को समर्थन देने की घोषणा की थी। अब खाटल पट्टी के 11 गांवों की महापंचायत में भी उनके समर्थन का ऐलान किया गया।

महापंचायत को संबोधित करते हुए महावीर शाह ने कहा, “मैं नेता नहीं, आपका बेटा हूं। ये पंचायत मेरी नहीं, हम सबकी है। खाटल की एकता ही पुरोला का भविष्य तय करेगी।”

सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे उठाए

महापंचायत में ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि खाटल पट्टी लंबे समय से विकास संबंधी समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

महापंचायत में लिए गए तीन फैसले

महापंचायत में खाटल पट्टी की एकता मजबूत करने, क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाने और आगामी विधानसभा चुनाव में महावीर शाह को एकजुट होकर समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

महापंचायत के समापन पर ग्रामीणों ने एकजुटता का संदेश देते हुए “खाटल एक है, महावीर शाह नेक है” का नारा लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button