Blog
Trending

जरड़ा खड्ड के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

जरड़ा खड्ड के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे RKCPL कंपनी का डंपर संख्या JK02CA0316 जरड़ा खड्ड के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया।

दुर्घटना में डंपर चालक हरजीत सिंह (49) पुत्र जगत, निवासी ग्राम परिओट, थाना/जिला डोडा (जम्मू) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button