
जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रंवाला समाज को एसटी का दर्जा देने की मांग उठाई है।
पत्र में कहा गया है कि रंवाल्टा समाज की अपनी अलग संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज और पारंपरिक जीवनशैली है, जो अन्य जनजातीय समुदायों से मेल खाती है। समाज लंबे समय से अपनी सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों के संरक्षण की मांग करता आ रहा है।
रमेश सिंह चौहान ने कहा कि एसटी सूची में शामिल न होने के कारण समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल का समर्थन किया है। उनका कहना है कि यह केवल एक समाज की मांग नहीं, बल्कि रवाई क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय है।
यदि रंवाल्टा समाज को एसटी का दर्जा मिलता है तो शिक्षा में आरक्षण, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों में अवसर और विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।



