Blog
Trending

पुरोला में ब्रह्माकुमारीज का नशामुक्ति अभियान, रक्षाबंधन पर दिलाई व्यसनमुक्ति की शपथ

रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक संदेश के साथ समाज को नशामुक्त बनाने का किया आह्वान

पुरोला, उत्तरकाशी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज पुरोला की ओर से शनिवार को नशामुक्ति अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ, संस्कारवान और सकारात्मक जीवन के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीके सरिता दीदी ने रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वयं को बुराइयों से मुक्त कर श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प लेने का भी संदेश देता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बीके भानु भाई ने नशामुक्ति को लेकर प्रेरक उद्बोधन दिया और उपस्थित लोगों को व्यसनमुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, सशक्त और संस्कारवान समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का नशे से दूर रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता राठौर, कवि एवं गायिका राजुली बतरा, बुरांश प्रोजेक्ट पुरोला के परियोजना अधिकारी प्रकाश भाई, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं सेवा भारती अध्यक्ष मीना सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता गुड़केश रतूड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button