उत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादूनशिक्षकशिक्षा
Trending

D.El.Ed प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

30 जून तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 जुलाई से आगे बढ़ेगी भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिया आश्वासन

देहरादून। डीएलएड प्रशिक्षुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष कहा कि लंबे समय से प्रशिक्षित अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होना युवाओं के हित में आवश्यक है। प्रशिक्षुओं ने सरकार से रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने का आग्रह किया।

इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा 30 जून तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 1 जुलाई से प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर कार्य किया जाएगा।

मंत्री ने प्रशिक्षुओं को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं के हितों के प्रति गंभीर है तथा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button