उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य
Trending

मोरी के युवक को पड़ा हार्ट अटैक, जिला प्रशासन ने हेली सेवा से एम्स ऋषिकेश किया रेफर

सुन्कुडी निवासी रोहित रावत को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया

तहसील मोरी के ग्राम सुन्कुडी निवासी 26 वर्षीय रोहित रावत पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने पर हार्ट अटैक की आशंका जताई गई। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेली सेवा के माध्यम से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया।

जानकारी के अनुसार युवक की हालत अचानक बिगड़ने के बाद स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर प्रशासन ने बिना देर किए एयरलिफ्ट की व्यवस्था की। इसके बाद युवक को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

क्षेत्रीय लोगों ने आपात स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। सभी ने रोहित रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button