Blog
Trending

स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, मार्ग खोलने का कार्य जारी

सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने यातायात सुरक्षित स्थानों पर रोका, यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील।

उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के समीप भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण अवरुद्ध हो गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के चलते सड़क पर मलबा और पत्थर आने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मार्ग को शीघ्र सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

 

 

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने यातायात को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग खुलने तक धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button