Blog
Trending

DAV पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने नवदीप राणा को बनाया अधिकृत प्रत्याशी

8 वर्षों से छात्रहितों और संगठन के लिए सक्रिय नवदीप राणा को क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं, समर्थन की अपील

देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख महाविद्यालयों में शामिल DAV पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्र-छात्राओं के हितों को लेकर लंबे समय से सक्रिय नवदीप राणा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्रसंघ चुनाव के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

यमुनाघाटी, उत्तरकाशी जिले के पाली गांव निवासी नवदीप राणा पिछले करीब 8 वर्षों से DAV पीजी कॉलेज में छात्रहितों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर संगठन के कार्यों में निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ योगदान दिया।

ABVP की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने नवदीप राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामना संदेश में कहा गया कि उनका संघर्ष, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण छात्र-छात्राओं की आवाज को मजबूती देने में सहायक होगा।

वहीं, नवदीप राणा ने क्षेत्रवासियों और छात्र-छात्राओं से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह सभी क्षेत्रवासियों से अपने छोटे भाई को पूर्ण समर्थन और सहयोग देकर विजय बनाने की अपील करते हैं।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर नवदीप राणा की उम्मीदवारी के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। अब चुनाव में छात्र-छात्राओं के बीच उनकी प्राथमिकताओं और मुद्दों को लेकर प्रचार अभियान आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button