Blog
Trending

राज्य स्थापना दिवस पर चमके चंद्रपाल के कार्य, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और सफाई कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए मिला सम्मान

पुरोला। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पुरोला के सफाई पर्यवेक्षक चंद्रपाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय में 9 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उन्हें जनहित एवं स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने में चंद्रपाल की भूमिका को सराहनीय माना गया। उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान के दौरान उनके सेवाभाव और समर्पण की सराहना की गई। साथ ही उम्मीद जताई गई कि वह भविष्य में भी इसी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button