Blog
Trending
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशन सिंह राणा को मिला प्रशस्ति-पत्र, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित।
उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए पशु चिकित्साधिकारी को मिला सम्मान, जिला प्रशासन ने की कार्यों की सराहना।

**उत्तरकाशी।** उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में उत्कृष्ट कार्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशन सिंह राणा को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।

9 नवंबर 2026 को राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। जिला प्रशासन ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. राणा ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कर्तव्यपरायणता, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है।

उनके सराहनीय कार्यों एवं योगदान से जनपद के विकास और आमजन को लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी सेवाभाव और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।



