Blog
Trending

दिवाली की शुभकामनाओं के साथ डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं ने उठाई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग

लंबे समय से भर्ती विज्ञापन का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थी, रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने की मांग

उत्तराखंड। प्रदेश के डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने दीपावली के शुभ अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

युवाओं ने कहा कि प्रदेश के हजारों डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी लंबे समय से प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से युवा रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

प्रशिक्षित युवाओं ने शिक्षा मंत्री से मांग की कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षक पदों का आकलन कर अधिक से अधिक पदों पर जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके।

युवाओं का कहना है कि दीपावली खुशियों और नई उम्मीदों का त्योहार है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश सरकार डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर उन्हें रोजगार का उपहार देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button