
देहरादून, 27 मार्च 2026
देहरादून स्थित सुराज सेवा दल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में देहरादून एवं हरिद्वार के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाकर जमीनी स्तर पर काम को और तेज किया जाए।
इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
संगठन विस्तार के तहत देहरादून जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने सागर वर्मा को जिला सचिव और अमित अग्रवाल को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।
बैठक को संगठन के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और संगठन को जनहित के प्रति और अधिक सक्रिय रहने का आह्वान किया।



