Blog
Trending

बीएलजे राजकीय महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त एकत्रित

एनएसएस, युवा रेडक्रॉस और रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ शिविर, पहली बार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों में दिखा उत्साह।

पुरोला::: बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), युवा रेडक्रॉस एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रक्तदान के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

शिविर के दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित कर ब्लड बैंक को सौंपा गया। पहली बार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्राध्यापक वर्ग ने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, जबकि कर्मचारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। साथ ही युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए.के. तिवारी, प्राध्यापक कृष्ण देव रतूड़ी, विशम्बर जोशी, राजेन्द्र लाल आर्य, विनोद कुमार, दीपक चौहान, बबीता बँटवाण, रमेश रडवाल, राजीव नौटियाल सहित अन्य लोगों ने रक्तदान में प्रतिभाग किया। महाविद्यालय परिवार ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button