Blog
Trending
स्वील गांव में गिरने से गंभीर घायल व्यक्ति को हेली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर किया रेफर, प्रशासन के समन्वय से मंगलवार को मिली हेली एम्बुलेंस की सुविधा।

पुरोला:::: विकासखंड पुरोला के स्वील गांव में गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए 52 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को हेली एम्बुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, स्वील गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (52) पुत्र स्वर्गीय किशन सिंह सोमवार देर रात 2 नवंबर को गांव के रास्ते में अचानक गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इसके बाद मंगलवार को प्रशासन के समन्वय से हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई और उन्हें एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। हेली एम्बुलेंस की सुविधा मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।



