राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में गणित एवं भौतिक विज्ञान विभाग की संयुक्त विभागीय परिषद गठित, ममलेश बने अध्यक्ष
बीएससी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने किया पदाधिकारियों का चयन, अकादमिक संवाद में परिषद की भूमिका पर हुई चर्चा

बड़कोट:::: राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में 2 नवंबर 2026 को गणित एवं भौतिक विज्ञान विभाग की संयुक्त विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस दौरान बीएससी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए परिषद के पदाधिकारियों का चयन किया।

परिषद के गठन के दौरान बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र ममलेश को अध्यक्ष, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रियांशी को सचिव तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र आदित्य को सह सचिव चुना गया।

कार्यक्रम में गणित एवं भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. रश्मि उनियाल एवं डॉ. पुष्पेन्द्र सेमवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं के साथ अकादमिक संवाद स्थापित किया। संवाद के दौरान विभागीय परिषद के गठन, उसकी कार्यप्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों में उसकी भूमिका तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास में परिषद के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्राध्यापकों ने परिषद की भूमिका और उसके उद्देश्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। संयुक्त विभागीय परिषद के गठन से विद्यार्थियों को विभागीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का अवसर मिलेगा।



