Blog
Trending
मोरी में 12 अगस्त को लगेगा जनता मिलन कार्यक्रम, डीएम प्रशांत आर्य रहेंगे मौजूद
बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभाग देंगे योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिलेगा लाभ

उत्तरकाशी। विकासखंड मोरी में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को जनता मिलन कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति रहेगी।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आसपास एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और पात्रता के अनुसार लाभ लेने की अपील की है।



