प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर तेज हुई कवायद, पूर्व शिक्षा निदेशक और रविन्द्र जुगरान से मिले D.El.Ed.-NIOS प्रशिक्षु
अधिक से अधिक रिक्त पदों के साथ जल्द भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग, विभागीय स्तर पर सकारात्मक प्रयास का मिला आश्वासन।

देहरादून। उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर प्रशिक्षित बेरोज़गार अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को तेज करते हुए पूर्व शिक्षा निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी रहे रविन्द्र जुगरान से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान D.El.Ed. एवं NIOS D.El.Ed. प्रशिक्षित बेरोज़गार अभ्यर्थियों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अधिक से अधिक रिक्त पदों को शामिल करते हुए जल्द भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व शिक्षा निदेशक से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से विभागीय अधिकारियों के समक्ष भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करें, ताकि लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने माननीय रविन्द्र जुगरान से भी मुलाकात कर प्रशिक्षित बेरोज़गार अभ्यर्थियों की मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। रविन्द्र जुगरान ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि वे विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पदों पर जल्द भर्ती विज्ञापन जारी कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
समस्त D.El.Ed. एवं NIOS D.El.Ed. प्रशिक्षित बेरोज़गार संघ ने विश्वास जताया कि संबंधित स्तर पर सकारात्मक पहल से प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को गति मिलेगी और प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। संघ ने पूर्व शिक्षा निदेशक एवं रविन्द्र जुगरान के प्रति सहयोग और सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया।



