Blog
Trending

यमुनोत्री धाम में सुरक्षा बलों का विशेष स्वच्छता अभियान, घाटों और यमुना तट से हटाया गया कूड़ा

उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, आईआरबी, एटीएस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने तीर्थयात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

यमुनोत्री धाम में “स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प के तहत शुक्रवार को उत्तरकाशी पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य धाम की धार्मिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण को बनाए रखना रहा

 

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, आईआरबी, एटीएस, फायर सर्विस, होमगार्ड तथा पीआरडी के जवानों ने भाग लिया।

 

अभियान के दौरान जवानों ने यमुनोत्री धाम के स्नान घाटों, यमुना नदी के तटों और मंदिर परिसर के आसपास व्यापक सफाई की। इस दौरान नदी में प्रवाहित किए गए वस्त्रों, प्लास्टिक और अन्य कूड़ा-करकट को एकत्रित कर सुरक्षित तरीके से उसका निस्तारण किया गया।

सुरक्षा बलों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यमुनोत्री धाम की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें। कूड़ा-करकट केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा वस्त्र, प्लास्टिक या अन्य सामग्री यमुना नदी में प्रवाहित न करें।

पुलिस ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा सहयोग धामों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button