Blog
Trending

उत्तरकाशी में 6.26 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, ₹9,200 नकदी बरामद

नशा तस्करी के कई मामलों में रह चुका है संलिप्त, पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी हो चुकी है कार्रवाई

उत्तरकाशी। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर स्मैक तस्कर को 6.26 ग्राम अवैध स्मैक और ₹9,200 की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.90 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 नवंबर 2026 की शाम को जोकाणी, ज्ञानसू के समीप चेकिंग के दौरान शोभित उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.26 ग्राम स्मैक और उसकी बिक्री से अर्जित 9,200 रुपये की नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27A के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में उत्तरकाशी और हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास

मुकदमा संख्या 41/2020, धारा 51(बी)/188/269/270/511 भादवि, कोतवाली उत्तरकाशी।

मुकदमा संख्या 33/2018, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली उत्तरकाशी।

मुकदमा संख्या 86/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली उत्तरकाशी।

मुकदमा संख्या 353/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली हरिद्वार।

मुकदमा संख्या 69/2019, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली उत्तरकाशी।

बरामदगी:

6.26 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 1.90 लाख रुपये)।

9,200 रुपये नकद।

पुलिस टीम में शामिल: उपनिरीक्षक जगत सिंह, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं और चालक जयेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button