Blog
Trending

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड-हिमाचल पुलिस अलर्ट, हनोल में हुई बॉर्डर मीटिंग

अंतरराज्यीय सीमा पर नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

उत्तरकाशी)। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के साथ ही अंतरराज्यीय सीमा पर आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई। रविवार 15 नवंबर 2026 को हनोल में आयोजित इस बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच आपसी समन्वय मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने को लेकर भी सहमति बनी।

इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकारियों ने वांछित एवं सक्रिय अपराधियों का आपसी विवरण साझा करने, सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने तथा बेहतर तालमेल के साथ संयुक्त प्रयासों से अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बॉर्डर मीटिंग में डीएसपी जुब्बल प्रवण सिंह, एसएचओ जुब्बल, थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत, थानाध्यक्ष त्यूणी कुलदीप शाह सहित दोनों राज्यों के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button