Blog
Trending

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी पर हुआ मंथन

सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता और जनहित को बताया पत्रकारिता का मूल आधार।

/उत्तरकाशी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, उत्तरकाशी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ पर आयोजित गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की विश्वसनीयता और पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जनपद मुख्यालय से बाहर के पत्रकार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी में शामिल हुए और अपने विचार साझा किए।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता के तौर-तरीकों और स्वरूप में बदलाव आया है, लेकिन सत्य, निष्पक्षता और जनहित आज भी पत्रकारिता के मूल सिद्धांत हैं। उन्होंने पीत पत्रकारिता और खबरों में बढ़ती सनसनीखेज प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि पत्रकारों को किसी भी समाचार के प्रकाशन या प्रसारण से पहले तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि करनी चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं के बढ़ते दौर में मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी है। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरों को तेजी से प्रसारित करना नहीं, बल्कि सही और प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचाना भी है। इसके लिए पत्रकारों को निष्पक्षता, जिम्मेदारी और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक है।

इस अवसर पर जनपद मुख्यालय के पत्रकार उपस्थित रहे, जबकि मुख्यालय से बाहर के पत्रकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी से जुड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button