Blog
Trending

पुरोला में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी, पूर्व विधायक मालचंद ने दिया मांगों के समाधान का आश्वासन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का चौथे दिन और आशा कार्यकर्ताओं का छठे दिन भी प्रदर्शन जारी, मानदेय वृद्धि और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग।

पुरोला। तहसील परिसर पुरोला में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां आंदोलन के चौथे दिन, जबकि आशा कार्यकर्ता छठे दिन भी धरने पर डटी रहीं।

धरनास्थल पर पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग दोहराई। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।

इस दौरान पूर्व विधायक मालचंद दोनों संगठनों के धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

धरने में दोनों संगठनों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button