Blog
Trending

पुरोला महाविद्यालय में जनजाति गौरव दिवस सप्ताह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवगाथा को किया प्रदर्शित

पुरोला। बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला में जनजाति गौरव दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय नायकों के योगदान से परिचित कराने के साथ ही उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, लोककला और गौरवगाथाओं पर आधारित आकर्षक पोस्टर तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने पोस्टरों की विषयवस्तु, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में काजल (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, कृतिका (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा आयुष (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मक अभिव्यक्ति का विकास होता है। प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button