Blog
Trending

उत्तरकाशी में नो पार्किंग जोन पर पुलिस की सख्ती, 35 वाहनों के चालान

सब्जी मंडी, टैक्सी स्टैंड, ज्ञानसू, गैस गोदाम और जोशियाड़ा में चला विशेष चेकिंग अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर MV Act के तहत कार्रवाई

उत्तरकाशी। जनपद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम ने जनपद मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान उत्तरकाशी सब्जी मंडी, टैक्सी स्टैंड, ज्ञानसू, गैस गोदाम, जोशियाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन और सड़क किनारे अनावश्यक रूप से पार्क किए गए वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान सड़क किनारे तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले 35 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। नो पार्किंग जोन अथवा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। पुलिस ने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button