उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालज्ञापन
Trending

जिला योजना 2026-27 में सभी वार्डों को समान बजट देने की मांग, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपा ज्ञापन

दीपेंद्र कोहली ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट

आज  प्रभारी मंत्री  सौरभ बहुगुणा से दीपेंद्र कोहली ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद उत्तरकाशी के सभी जिला पंचायत वार्डों में जिला योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत योजनाओं के समुचित आवंटन को लेकर ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अनुरोध किया कि जनपद के सभी जिला पंचायत सदस्यों को जिला योजना के अंतर्गत एक निश्चित धनराशि आवंटित की जाए, ताकि प्रत्येक वार्ड में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जा सकें।
दीपेंद्र कोहली ने कहा कि यदि सभी वार्डों को समान रूप से योजना का लाभ मिलेगा तो ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला योजना का संतुलित एवं पारदर्शी वितरण आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button